पीलीभीत

Pilibhit News: 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट मंजूर, जमीन की तलाश में जुटे अफसर

Connect News 24

100 bed critical care unit approved, officers busy searching for land

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी लाइन ।संवाद

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के बाद जिले को शासन ने 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का भी तोहफा दिया है। इसके लिए विभाग एक एकड़ भूमि की तलाश कर रहा है। क्रिटिकल केयर यूनिट के तैयार होने से गंभीर मरीजों का यहीं इलाज किया जा सकेगा। उन्हें बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा।

मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को सुविधाएं न होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अक्सर ऐसे मरीजों को समय पर उपचार न मिल पाने के कारण उनकी जान भी चली जाती है। इसके लिए शासन ने मेडिकल कॉलेज परिसर में ही एक एकड़ भूमि की चिह्नित कर 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार करने की अनुमति दी है। विभागीय अफसर जमीन की तलाश में जुट गए हैं।

फिलहाल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन के पास ही जमीन देखी गई, लेकिन विभाग अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। जल्द ही भूमि का चयन कर फाइल शासन को भेजी जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जल्द ही भूमि को चयनित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

इन मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा

मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले हृदय रोग, सांस रोग, हेड इंजरी, गंभीर चोटें, सर्जरी सहित तमाम गंभीर मरीजों को अब तक हायर सेंटर रेफर किया जाता है। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने के बाद इन मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज में ही किया जाएगा। इससे जिले के लोगों को खासी राहत मिलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button