Bareilly: सरेराह करता था छेड़छाड़, विरोध पर शोहदे ने की हद पार; दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में घर से स्कूल जाती छात्रा का फोटो खींचकर शोहदे ने एडिट करके फेसबुक पर वायरल कर दिया। आरोप है कि शोहदे ने छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। इससे दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा घर से स्कूल में पढ़ने जाती थी। गांव का ही साजिद नाम का युवक उसे रास्ते में घेरकर आए दिन छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। एक दिन उसने जबरन अपने मोबाइल से छात्रा का फोटो खींच लिया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।



