बरेली

डॉक्टर दंपती लूटकांड: निलंबित पुलिसकर्मी बहाल, वारदात के बाद इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी किए गए थे निलंबित

Connect News 24

Seven policemen suspended in Badaun doctor couple robbery case reinstated

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर के डॉक्टर दंपती लूटकांड में निलंबित किए गए इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मियों को बहाल कर दिया गया है। अभी दो दिन पहले ही पुलिस ने फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन रही थी लेकिन कोतवाली पुलिस और एसओजी उन्हें ढूंढ़ लाई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों को भी बहाल कर दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में 16 अगस्त की रात सात बदमाशों ने डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। सभी बदमाश मरीज बनकर आए थे। तभी उन्होंने तमंचा दिखाते हुए दोनों को बंधक बना लिया था। उनके घर से 43 हजार रुपये और सोने के जेवर लूट लिए थे। यह घटना शाम करीब सात बजे की थी। उस दौरान बाजार में अच्छी खासी चहल पहल थी। इसके बावजूद बदमाश आराम से कंधे पर झोले में असलहे टांगकर डॉक्टर दंपती के यहां पहुंच गए थे।

इसमें एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार तोमर, अपराध निरीक्षक सहंसरवीर सिंह और चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने 31 अगस्त को इसका खुलासा किया था। इसमें चार बदमाश पकड़े गए थे। अभी कुछ दिन पहले शेष बदमाश पकड़े गए। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाश जेल जा चुके हैं। इससे एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को भी बहाल कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button