पीलीभीत

Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आज से होंगी

Connect News 24

पीलीभीत। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलों में प्रतिभा निखारने के लिए एक बार फिर से गांधी स्टेडियम का मैदान तैयार किया गया है। इस मैदान पर सोमवार से तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम प्रवीन कुमार द्वारा किया जाएगा।

गांधी स्टेडियम में सोमवार से 11 अक्तूबर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस दौरान 100, 200, 800, 1500 मीटर दौड़ के साथ ही चक्का फेेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी स्थान पाएगा उसे जिला स्तरीय कमेटी सम्मानित करेगी।

जिला स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को सब जूनियर, 17 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को जूनियर और 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग में खेलने का मौका दिया जाएगा। बताया कि जूनियर वर्ग के खिलाड़ी सीनियर वर्ग में भाग ले सकते हैं, लेकिन सीनियर वर्ग के खिलाड़ी जूनियर वर्ग में भाग नहीं ले सकते हैं।

डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी कमेटियां भी गठित की जा चुकी हैं। प्रतियोगिता से संंबंधित सभी कॉलेजों को सूचना भी दी जा चुकी हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button