शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कविता पाठ और स्पेल-बी में दिखाई प्रतिभा

Connect News 24

Talent shown in poetry recitation and spell-bee

महाराज अग्रसेन भवन में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अग्रवाल समाज के बच्चे। संस्था

शाहजहांपुर। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें अग्रवाल समाज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। यहां कविता पाठ में स्वास्तिक और स्पेल बी में रिद्धि अव्वल रही।

कविता पाठ प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। इसमें ग्रुप-ए में अनन्या अग्रवाल ने पहला, श्रीशा गोयल ने दूसरा तथा अभिकिरत गर्ग ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप-बी में स्वास्तिक अग्रवाल प्रथम, अनिका अग्रवाल द्वितीय, अर्चित गोयल एवं राघव अग्रवाल तृतीय रहे। स्पेल-बी के ग्रुप-ए में रिद्धि अग्रवाल प्रथम, साध्य अग्रवाल द्वितीय एवं रीवान गोयल तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप-बी में प्रियंशा अग्रवाल पहले, हिमांशु गोयल दूसरे तथा भूमि अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में ग्रुप-ए के रुद्रांश अग्रवाल और ग्रुप-बी में मोहित गोयल प्रथम रहे।

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संजीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सार्थक गर्ग, दिव्यम गर्ग, अमन गोयल, कुशल गोयल, प्रति अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button