नाइट क्रिकेट : शाहाबाद इलेवन ने जीता खिताब

रोजा स्थित रेलवे ग्राउंड पर नाटक क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम व आयोजक। संस्था
शाहजहांपुर। रोजा स्थित रेलवे ग्राउंड पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार रात को समापन हो गया। शाहाबाद इलेवन ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने टॉस कर की। शाहाबाद इलेवन ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 10 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम लोको इलेवन 84 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
मैन ऑफ द सीरीज अनिल कुमार कौशल को चुना गया। मैन ऑफ द मैच संजीव कुमार रहे। बेस्ट बॉलर चंद्र किशोर तथा बेस्ट फील्डर विकास कुमार रहे। विजेता टीम को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडलीय नेता नरेंद्र कुमार त्यागी ने 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉपी सौंपकर पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम लोको इलेवन को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
विजेता टीम ने अपनी 21 हजार की धनराशि में से 5000 रुपये कमेटी के मैनेजमेंट को वापस कर दिए। मैच के बाद मैदान में स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर मुख्य लोको निरीक्षक अनिल कुमार, मुख्य लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा, अमित भागवत मिश्रा, चंदन कुमार, अजय पोता, दिनेश कुमार, बल्लू शर्मा, राजकुमार, मोहम्मद शमी आदि मौजूद रहे।

