शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से लाखाें की चोरी

Connect News 24

0 रात में बेटी की तबीयत खराब हाेने के बाद अस्पताल ले गई थी मां

0 चोरों ने बैठक का दरवाजा तोड़कर ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की ब्रज विहार कॉलोनी निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी सीताराम सक्सेना के बंद घर से चोरों ने नकदी-ज्वैलरी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

सीताराम सक्सेना एक सप्ताह से बिहार गए हुए थे। मकान में उनकी पुत्रवधू मोनी व उसकी बेटी हैं। रविवार शाम को बेटी की तबीयत खराब हाेने के चलते मोनी उसे दिखाने निजी अस्पताल गई थी। बेटी को भर्ती करने के चलते मकान बंद था। रात में चोरों ने मकान की बैठक का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया।

अंदर रखे बक्से में रुपये व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह अस्पताल से लौटी मोनी को बैठक का दरवाजा खुला मिला तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद चौक कोतवाली में फोन किया गया। चीता मोबाइल ने जांच की। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में थाने में तहरीर दी गई। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी में दिखे चोर

पुलिस ने चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। कैमरों में चोर नजर आ रहे हैं। वह बाइक से आए थे। चोर आसानी से मकान में घुसे और घटना को अंजाम देकर लौट गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button