पीलीभीत

दो हिंदुस्तान, एक अमीर का दूसरा गरीब का : वरुण गांधी

Connect News 24

Two Indias, one for the rich and the other for the poor: Varun Gandhi

जन संवाद कार्यक्रम को  संबो​धित करते सांसद वरूण गांधी ।

पीलीभीत। मंगलवार को एक दिवसीय जनपद दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने बरखेड़ा ब्लॉक में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में फिर सरकार पर तंज कसा। वरुण ने कहा कि हम एक ऐसे हिंदुस्तान में हैं जिसमें अमीर और गरीब की जिंदगी बराबर नहीं है। हम अपने ही देश में दो अलग-अलग हिंदुस्तान देख रहे हैं। एक हिंदुस्तान ऐसा है जिसमें गरीब आदमी को घोर तपस्या करने के बाद भी न्याय नहीं मिलता और एक हिंदुस्तान ऐसा है जिसमें अमीरों के सपने आराम से पूरे होते हैं। बोले-इन दो हिंदुस्तान के बीच में एक समानता लाने के लिए वह राजनीति में आए हैं।

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि एक समय था जब राजनीति को पुण्य का कार्य माना जाता था। जहां लोग सोचते थे कि जो राजनीति में आए हैं वे हमें बचाने आए हैं लेकिन आज स्थिति यह है कि लोग नेताओं को शक की निगाह से देखते हैं।

सांसद ने कहा कि वह दिखावे की राजनीति नहीं करते। वह सकारात्मक मुद्दों और उसूलों पर आधारित देश सेवा के लिए राजनीति करते हैं। उनकी राजनीति भ्रष्टाचार, अत्याचार और भेदभाव के खिलाफ है।

उन्होंने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि सबने देखा कि मुश्किल समय में कौन उनके साथ खड़ा था। सांसद ने यह भी कहा कि चाहे किसानों, नौजवानों, संविदा कर्मियों की बात हो, चाहे आशा बहुओं की, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र या फिर परीक्षार्थियों की। हर मुद्दे को उन्होंने उठाया।

वह राजनीति में देने आए हैं, लेने नहीं। सांसद ने बरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम गाजीपुर कुंडा, भोपतपुर, लखनऊ कला, खगाई, दौलापुर, काजर बोझी, अमखेड़ा, मधुपुरी, लखाखास, सहपुरा, उमरा, आमडार, आर्सिया, अधकटा, गहलुय्या आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। इससे पहले सुबह जनपद में प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button