Pilibhit News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

गांधी प्रेक्षाग्रह में महिला कल्याण विभाग द्धारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में बच्चियो
पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। 11 अक्तूबर को जन्मी बेटियों का जन्मदिन केक काटकर और एजुकेशनल किट देकर मनाया गया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कार्यशाला हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, डीएम और सीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद पिपरिया अगरू प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा की बेटियां देवी व शक्ति का प्रतीक होती हैं।
उप मुख्य पर्यवेक्षा अधिकारी नीता अहिरवार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बालिकाओं में सकारात्मक सोच विकसित होती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की जानकारी दी। पीसीएसजे क्वालीफाई प्रिया मिश्रा ने छात्राओं को एकाग्र चित से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राओं को चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्राइम के प्रति बालिकाओं को जागरूक करने के लिए राम साहनी डिग्री कॉलेज की ओर से साइबर क्राइम पर नाटक मंचन भी किया गया।
छात्राओं को सिखाया योग
पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उच्च प्राथमिक स्कूल मेंं योग शिविर लगवाया गया। शिविर में योग शिक्षक कृतिका सिंह ने छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी देकर योग करना सिखाया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया, अध्यक्ष शेखर सिंह, ऋषि खन्ना, प्रधानाध्यापक बृजेश शुक्ला और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

गांधी प्रेक्षाग्रह में महिला कल्याण विभाग द्धारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में बच्चियो

गांधी प्रेक्षाग्रह में महिला कल्याण विभाग द्धारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में बच्चियो

