पीलीभीत

Pilibhit News: दबंगों ने युवक के प्लॉट की बाउंड्री गिराई, एसपी से शिकायत

Connect News 24

पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कहाराना निवासी अवनेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

पत्र में कहा गया है कि शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में उनका एक प्लाॅट है। इसके चारों तरफ छह फुट बाउंड्री है। जब वह अपने प्लाॅट का निर्माण शुरू करने के लिए सफाई कर रहे थे। तभी पास के रहने वाले नबी अहमद अपने भाइयों के साथ पहुंचे और धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान उन लोगों ने प्लाॅट की बाउंड्री भी गिरा दी।

पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने नबी अहमद से पूछताछ के बाद जब प्लाॅट से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। दो दिन बाद दोबारा से प्रार्थी अपने प्लाॅट का मलबा हटाने के लिए पहुंचा तो फिर से दबंग नबी अहमद के भाई ने गाली गलौज करते हुए प्लॉट पर आने पर अवनेश को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवक ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button