बरेली

Bareilly News: 40 स्कूलों के 1250 खिलाड़ियों में तीन दिन होंगे रोमांचक मुकाबले

Connect News 24

बरेली। अलखनाथ रोड स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में शनिवार से तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के सीबीएसई और आईसीएसई के करीब 40 स्कूलों के 1250 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सुबह दस बजे से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला वॉलीबॉल संघ, जिला टेबल टेनिस संघ और बीबीएल प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता कराई जा रही है। सचिव दीपक गुप्ता ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। बताया कि सीनियर व जूनियर वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वॉलीबॉल में सीनियर बालक वर्ग में 32, जूनियर बालक वर्ग में 22 टीमें भाग लेंगी। वहीं, बालिका वर्ग के मुकाबलों में कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

इधर, टेबल टेनिस में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। टीम चैंपियनशिप के लिए 18 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

शुक्रवार को स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर, उपाध्यक्ष मोहम्मद उजैर, टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कामथान, संयुक्त सचिव संजीव सक्सेना, रेफरी भुवनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

ये विद्यालय करेंगे प्रतिभाग

एअरफोर्स स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, बीबीएल पीलीभीत रोड व अलखनाथ रोड, बीएल इंटरनेशनल, वेदी इंटरनेशनल, विशप कॉनरॉड, चिक्कर इंटरनेशनल, क्रिएथिक्स, डीपीएस, फातिमा लेयान पब्लिक स्कूल, जीके सिटी मांटेसरी, जीआरएम, हॉंडा पब्लिक स्कूल, हैरो स्कूल, जिंगल वेल्स, महर्षि विद्या मंदिर, मानस स्थली, पुलिस मॉडर्न स्कूल, राधा माधव, सेक्रेड हार्ट्स कॉंन्वेंट व सीनियर सेकेंड्री, सोबतीस, एसआर इंटरनेशनल, सेंट फ्रांसिस, सेंट जेवियर्स, द गुरु, विद्या भवन, व्यास वर्ल्ड, वुडरो, माधवराव सिंधिया, हार्टमैन, कॉम्पीटेंट पब्लिक स्कूल, सेंट मारिया, जय नारायण, सिटी पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट, लॉयंस रोहिला, जयपुरिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button