पीलीभीत

Pilibhit News: दिवाली तक रोक दिया जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

Connect News 24

Encroachment removal campaign should be stopped till Diwali

सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता करती नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल व मौजूद अन्य लोग । स्रोत – 

पीलीभीत। शहर में प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को दिवाली तक स्थगित करने के लिए पालिकाध्यक्ष और सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और अभियान को फिलहाल स्थगित करने का आग्रह किया। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गन्ना राज्यमंत्री से मिला और दीपावली तक अभियान शुरू न करने की मांग रखी।

पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के साथ सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, सुनीता सिंह, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह, वतनदीप मिश्रा, सुरेश कुमार लोधी, मोनू मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार से नवरात्र और उसके बाद दिवाली तक त्योहार को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाने का आग्रह किया।

पालिकाध्यक्ष डॉक्टर आस्था ने कहा कि पितृपक्ष के बाद से ही लोग दुकानों पर खरीदारी करते हैं। दुकानदार भी इस समय का इंतजार करते हैं। ऐसे में यदि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा और बाजार में तोड़फोड़ होगी, तो व्यापारियों को नुकसान होगा।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ज़िला महामंत्री शैली अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों के साथ गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से मिले। व्यापारियाें ने कहा कि दीपावली के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर दीपावली से पहले अतिक्रमण अभियान न शुरू करने को कहा । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button