बरेली

Shardiya Navratri 2023: नवरात्र में इन चीजों की खरीदारी होती है शुभ, ऐसे करें शक्ति की उपासना

Connect News 24

shardiya navratri 2023 Purchasing of these things is auspicious during Navratri

Shardiya Navratri 2023
– फोटो : amarujala

विस्तार

शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। प्रथम आराध्या देवी मां शैलपुत्री हैं। बरेली के प्रमुख देवी मंदिरों में रविवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से माता शैलपुत्री की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। देवी उपासना के महापर्व में देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। 

ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर ने बताया कि इस बार मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) पर हुआ है। इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। 30 साल बाद शारदीय नवरात्र का प्रारंभ शश राजयोग, भद्र राजयोग और बुधादित्य योग के साथ होगा। पहले दिन इन तीन सुयोगों से मेष, वृष, कर्क, तुला, मकर राशि के जातकों को काफी लाभ होगा। नवरात्र में माता का विग्रह, चरण पादुका, तांबे या चांदी का कलश खरीदना शुभ होता है। देसी घी का दीप जलाकर नवार्ण मंत्र का जाप, दुर्गा जी के 32 नाम के नित्य 11 पाठ, देवी सूक्त, सिद्ध कुंजिका व कवच का पाठ करने से समृद्धि के योग बनेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button