बरेली

Cyber Crime: त्योहारी सीजन में लुभावने ऑफर कर सकते हैं खाता खाली, ऑनलाइन खरीदारी में बरतें सावधानी

Connect News 24

online shopping offers can empty your bank account be careful

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : amar ujala

विस्तार

त्योहारी सीजन में अगर आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए मोबाइल फोन या ईमेल पर आने वाले ऑफर के लिंक की पड़ताल करने के बाद ही उसे खोलें। बरेली में साइबर थाना पुलिस ने भी लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। 

रविवार से नवरात्र शुरू होने के साथ ही बड़े त्योहार भी आने वाले हैं। इस कारण सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर की भरमार है। ऑफर से जुड़े लिंक भी सोशल मीडिया पर हैं। इनमें साइबर ठगों के फर्जी लिंक भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर क्लिक करने से आपका खाता खाली हो सकता है। त्योहार के सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं, ऐसे में साइबर ठग खरीदारी पर भारी छूट का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। भारी डिस्काउंट देखकर लोग लिंक खोलते हैं और ठगी के शिकार हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला, विभागीय जांच में बेनकाब होंगे लापरवाह पुलिसकर्मी

त्योहार के मौसम में साइबर ठग होटल बुकिंग, सस्ते दाम पर फ्लाइट बुकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, इलेक्ट्रानिक सामान पर भारी छूट आदि तरीके इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगाते हैं। इसलिए भारी छूट के विज्ञापन अगर सोशल मीडिया पर नजर आते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। 

साइबर ठग लोगों को शिकार करने के लिए फर्जी विज्ञापन देकर भी जाल में फंसाते हैं और लिंक के जरिये खाते की  जानकारी हासिल कर ठगी  करते हैं। इसलिए त्योहार के सीजन में लुभावने ऑफर मिलने पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button