Shahjahanpur News: बालिका वर्ग में शाहजहांपुर पहुंचा फाइनल में

शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बालिका वर्ग की टीम के साथ आयोजन व अअतिथि। संस्था
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को बालक व बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। दोनों ही वर्गों की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल की विजेता टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बालिका वर्ग में लखनऊ बनाम मेरठ खेला गया। इसमें 1-5 से मेरठ ने लखनऊ पर विजय प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल मैच शाहजहांपुर और कानपुर के बीच हुआ। कानपुर को 3-0 से हराकर शाहजहांपुर ने विजय पाई। बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच पीलीभीत बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। 4-1 से पीलीभीत ने मैच जीता। बालक वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच आनंद स्पोर्टिंग बनाम इटावा के बीच खेला गया। इसमें 3-2 से आनंद स्पोर्टिंग ने जीत हासिल की। विजेता टीमों के बीच रविवार को सुबह 9:30 बजे से फाइनल मुकाबला होगा।
सेमीफाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका पुनीत कुमार, गौरव, अभिनव, शकील अहमद, अवनीश राजा, अमिता, निधि, महजबी ने निभाई। मैच से पहले मुख्य अतिथि व जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, जिला ओलंपिक अध्यक्ष विनय गुप्ता, ग्लेयरिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशुतोष शुक्ला, बेसिक शिक्षा विभाग के निर्भय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।

