Bareilly News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन पूजी गईं मां शैलपुत्री

नवरात्र के पहले दिन मां यशवतंरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। नवरात्र के पहले दिन रविवार की भोर से ही दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। जिले के यशवंतरी देवी मंदिर में जब सुबह की आरती हुई, तब यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। पहले दिन घरों में माता की स्थापना विधि विधान से की गई।
मां दुर्गा के दर्शन व पूजन के लिए शहर के यशवंतरी देवी मंदिर, गोदावरी स्टेट स्थित मां दुर्गा मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, बल्लभनगर में स्थित मंदिर एवं रामलीला ग्राउंड में स्थित मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों के द्वारा घरों में भी कलश स्थापित कर मां की पूजा-अर्चना की गई।
नवरात्र के नौ दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों में मां की आरती की जाएगी और शृंगार के साथ मां के नौ रूपों को अलग-अलग सजाया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों पर शनिवार की शाम ही तैयारी पूरी कर ली गईं थीं। मां को चुनरी व फूलों से सजाया गया था। देवी भक्तों के द्वारा भोर से ही इन मंदिरों में पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया था। शहर के यशवंतरी देवी मंदिर मंदिर पर नवरात्र में भक्तों की भीड़ जुटती है। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के भी इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर में नारियल, चुनरी और फूल की दुकानें सजी हुई थीं।
पूरनपुर। नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों ने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवीस्थान मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई की गई थी। मंदिरों में सजावट की गई। मोहल्ला कायस्थान में बांस बल्ली से पहाड़ों का रूप देकर मां दर्शन को एक स्थान पर दरबार बनाया गया।
श्वेत वस्त्र धारण कर करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद वस्त्र पहनकर चीनी एवं सेब का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
![]()
नवरात्र के पहले दिन मां यशवतंरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद
![]()
नवरात्र के पहले दिन मां यशवतंरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद
![]()
नवरात्र के पहले दिन मां यशवतंरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद



