शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में नाहिल के युवक की मौत
पुवायां। गांव नाहिल निवासी 26 वर्षीय संजय वाजपेयी उर्फ छोटू की गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत से मां रेशमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
संजय के पिता सुरेश कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है, उनके बाद बड़े भाई की भी बीमारी से मौत हो गई। संजय गाजियाबाद में काम करते थे। इससे उनका और मां रेशमा देवी का गुजारा होता था। 15 अक्तूबर की रात में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी पाकर गांव से लोग गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मां को सौंप दिया। संजय की मौत से मां रेशमा देवी के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद

