Budaun News: उझानी में रामलीला महोत्सव शुरू, पहले दिन गणेश जन्म का मंचन

उझानी में रामलीला शुरू होने पर हवन पूजन में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद
उझानी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव शुरू हो गया। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हवन-पूजन किया। कलाकारों ने पहले दिन श्री गणेश जन्म की लीला का मंचन किया।
रामलीला मंचन और मेला के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में योगदान करते रहना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जैसा आचरण समाज को नई दिशा प्रदान करता है। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और विधायक हरीश शाक्य ने भी विचार रखे।
हवन-पूजन के बाद अतिथियों ने श्रीराम दरबार की आरती की। इसके बाद नाट्य मंडली के कलाकारों ने श्री गणेश जन्म की लीला का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कमेटी के अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर रतन जिंदल, राजकुमार बंसल, सचिन अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, टेड़ामल अग्रवाल, संजीव आजाद आदि मौजूद थे।