बदायूं

Budaun News: लेखपाल के खिलाफ धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Connect News 24

बिसौली। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी लेखपाल पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने सात सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

पदाधिकारियों का आरोप है कि एक लेखपाल द्वारा पैमाइश के नाम पर जमकर धन उगाही की जाती है। इसके साथ ही खाद को लेकर किसान परेशान हैं। इस ओर शासन और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिजली चोरी की किसानों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं। क्षेत्र में नकली खाद और दवाओं की बिक्री की जा रही है।

सीओ बिसौली सुनील कुमार पर जनसमस्याएं न सुनने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने बाद किसान तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। देर रात तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों की सुध नहीं ली। इस मौके पर पप्पू, सोपाली यादव, रामफूल, राजेश, राकेश, सत्तार, सुरेश और लखपत आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button