बदायूं
Budaun News: सांड़ ने घोड़े को पटक कर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:23 AM IST
सहसवान। कस्बे के वार्ड नंबर छह में सोमवार रात सांड़ ने एक घोड़े को पटककर मार डाला। मोहल्ला निवासी मुनीश राठौर ने बताया कि वह 15 दिन पहले 45 हजार रुपये में बुग्गी के लिए घोड़ा खरीदकर लाए थे। सोमवार रात घोड़ा घेर में बंधा था, इसी दौरान एक सांड़ ने घोड़े पर हमला कर दिया। घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। मुनीश का कहना है कि कस्बे में छुट्टा सांड़ आए दिन पशुओं पर हमला कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं। संवाद


