Budaun News: रामजी की बरात में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

जगत में निकाली जा रही श्रीराम बरात में शामिल भगवान राम की झांकी। संवाद
अलापुर। जगत में चल रही रामलीला में मंगलवार को श्रीराम बरात धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बरात देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बरात में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही विभिन्न देव स्वरूपों की 10 से अधिक झांकियां शामिल थीं। रामलीला मैदान से शुरू हुई बरात ब्लॉक गेट से होते हुए हरिजन बस्ती पहुंची। यहां से केशव देव मंदिर होते हुए देर शाम रामलीला मैदान पर इसका समापन हुआ। बरात में काली का अखाड़ा भी शामिल रहा।
डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। रास्ते भर श्रीराम की जय-जयकार गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। बरात में केशव शर्मा, सुनील गुप्ता, देवनारायण शर्मा, अनिल भारद्वाज, देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद राठौर, उमेश सक्सेना, नौबत राम श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।

जगत में निकाली जा रही श्रीराम बरात में शामिल भगवान राम की झांकी। संवाद