Shahjahanpur News: तिलहर के तीन मजदूरों की दिल्ली में हुए हादसे में मौत

दिल्ली हादसे की खबर में,मृतक ऊदन कठेरिया।फाइल फोटो
तिलहर। क्षेत्र के गांव रतूली निवासी ऊधन कठेरिया (38), कमलेश कश्यप (32) और प्रमोद (24) की दिल्ली में हुए हादसे में मौत हो गई।
गांव रतूली के 11 मजदूर दिल्ली में सीवर लाइन बिछाने के लिए सोमवार शाम रोडवेज बस से दिल्ली गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सभी लोग दिल्ली में मुकरबा चौक पर उतरे। वहां से बेगमपुर जा रहे थे। तभी कश्मीरी गेट की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ऊधन कठेरिया, कमलेश कश्यप और प्रमोद को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया। सूचना परिजन दिल्ली रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर दिल्ली से तीनों शवों को गांव लाया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिल्ली हादसे की खबर में,मृतक ऊदन कठेरिया।फाइल फोटो

