Bareilly Fire: आग में जलकर चार लोगों की मौत के बाद गम और गुस्सा, लखनऊ हाईवे पर लगाया जाम

फैक्टरी के सामने लखनऊ हाईवे पर लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में अशोका फोम फैक्टरी के अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिवारों में गम और गुस्सा है। मृतक राकेश के भाई भजनलाल ने फैक्टरी प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। भजनलाल का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने खुद आग लगवाई है। यह सब बीमा की रकम वसूलने के लिए किया गया। उधर, आक्रोशित लोगों ने गुरुवार दोपहर को फैक्टरी के सामने लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया है।
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी हैं। इससे शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले वाहन एवं बरेली की तरफ से भी आने वाले वाहन हाईवे पर खड़े हैं। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। आक्रोशित लोग डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग के साथ फैक्टरी प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन हर साल जान बूझकर आग लगवाता है। इस बार भी ऐसा हुआ।
Bareilly Fire: चार लोग जिंदा जल गए, बाकी ने भागकर बचाई जान, फैक्टरी प्रबंधन बचाता रहा कीमती सामान



