Shahjahanpur News: दुर्गा आर्म्स स्टोर की सील खुलवाकर किया गया सत्यापन

खुटार में दुर्गा आर्म्स स्टोर पर असलहों का सत्यापन करते कर्मचारी। संवाद
खुटार। शुक्रवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर के दुर्गा आर्म्स स्टोर की सील खोलकर वहां रखे असलहों का भौतिक सत्यापन किया।
वर्ष 2019 में गाजियाबाद में फर्जी शस्त्र और लाइसेंस पकड़े जाने के बाद इसके तार दुर्गा आर्म्स स्टोर से जुड़े पाए जाने पर 14 अगस्त 2019 को दुकान को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दुकान स्वामी हरीशंकर अवस्थी की मौजूदगी में दुकान की सील तोड़कर वहां रखे असलहों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद दुकान को फिर से सील कर दिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौजूद रहा। संवाद

