बरेली
VIDEO : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को बताया रावण, लगाया पोस्टर; फूंका पुतला
बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के गेट पर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय व बरेली कॉलेज गेट पर विवादित पोस्टर लगा दिया, जिसमें कुलपति को रावण दर्शाया गया।


