पीलीभीत

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर में आई दिक्कत से एक घंटा प्रभावित रही आपूर्ति

Connect News 24

पीलीभीत। बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद मोहल्ला एकता नगर कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब हो गया। इससे वहां बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद सप्लाई बहाल करा सकी। इसके अलावा अवध नगर कॉलाेनी स्थित ट्रांसफार्मर में तारों में दिक्कत आने से वहां की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा शुक्रवार को पुलिस लाइन में बंच केबल डालने का काम कराया गया। इससे वहां लगभग एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं शहर के अन्य कई इलाकों में कटौती के साथ उपभोक्ताओं को बिजली दी जा सकी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button