बरेली

VIDEO : पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन जारी, बरेली में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी

Connect News 24

बरेली में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी है। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर शनिवार को कर्मचारियों ने चौकी चौराहा पर मौन धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लगातार आंदोलन कर रहा है। इसी क्रम में अब केंद्रीय कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल व भारत बंद की तयारी है। अगामी चुनावों में इसके नतीजे देखने को मिलेंगे।

केंद्र राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि हम लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत रखकर अपनी मांग दोहराई है। हमें हर हालत में पुरानी पेंशन लेनी है। 

शिक्षक नेता नरेश गंगवार ने कहा कि सांसद विधायक पुरानी पेंशन लेंगे और हमको एनपीएस देंगे। यह अब नहीं चलेगा अगर सरकार ने 2024 से पहले पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो वोट की चोट से सरकार को जवाब देंगे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button