बरेली

Bareilly News: शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी, आपत्ति दर्ज कराई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 22 Oct 2023 01:36 AM IST

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। संबद्ध राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण करने के लिए कॉलेजों से जानकारी मांगी गई थी। इसमें आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है।

वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद बरेली कॉलेज के शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। शिक्षक संघ का कहना है कि बरेली कॉलेज के स्थायी शिक्षकों की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से प्रेषित प्रारूप पर मांगी गई थी। इसमें प्राचार्य ने आधी अधूरी व गलत जानकारी भेज दी। इससे कॉलेज में एकल स्थानांतरण पर आए 27 शिक्षकों को विश्वविद्यालय ने सूची में उचित स्थान नहीं दिया है। साथ ही 33 नव नियुक्त शिक्षकों के नाम विश्वविद्यालय में प्रेषित नहीं किए जाने से उन्हें सूची में स्थान नहीं मिल सका। संघ ने इसे शिक्षकों के साथ धोखा व अन्याय बताया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महामंत्री डॉ. टीएस चौहान ने बताया कि कई सालों से शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण लंबित था। लिस्ट जारी होने से शिक्षकों को राहत मिलेगी। प्राचार्य ओपी राय ने बताया कि वरिष्ठता सूची की आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button