पीलीभीत

Pilibhit News: 200 मीटर दौड़ में आशिफ, 400 में विक्रम ने मारी बाजी

Connect News 24

Ashif won in 200 meter race, Vikram won in 400 meter race.

महोंफ के कंपोजिस्ट स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे । स्रोत – ​शिक्षा विभ

महोफ कॉलोनी के कंपोजिट स्कूल में हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को महोफ काॅलोनी के कंपोजिट स्कूल में आयोजित की गई। 200 मीटर दौड़ में सबसे तेज महोफ के आशिफ दौड़े जो पहले स्थान पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर रेहान, तीसरे पर रितेश रहे।

बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंशु प्रथम, चेतना द्वितीय और खुशबू तृतीय, 100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में पुष्पेंद्र प्रथम, शोएब द्वितीय, गौरव तृतीय, 100 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में शील प्रथम, दिव्या द्वितीय, इशा तृतीय, 400 मीटर बालक में विक्रम प्रथम, अरुण द्वितीय, महेश पाल तृतीय स्थान पर रहे।

400 मीटर बालिका में तुलसी प्रथम, भारती द्वितीय, शगुन तृतीय रहीं। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, लंबी, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, महेश चंद्र, विजय भटनागर, ज्योति बाजपेई, धीरेंद्र जायसवाल, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button