Budaun News: रिसौली में धूमधाम से निकाली गई माता रानी की शोभायात्रा

बिल्सी के रिसौली में निकली माता रानी की शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
बिल्सी। गांव रिसौली में मंगलवार को माता रानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने ग्राम देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में मां दुर्गा, काली अखाड़ा, हनुमान जी, शंकर-पार्वती आदि की सुंदर झांकियां शामिल रहीं। मुख्य बाजार से मोहन पट्टी, नगूपट्टी, रनापट्टी, भिकापट्टी होती हुई शोभायात्रा पुन: देवी स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें उझानी के रवि समदर्शी महाराज, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, जेपी सोलंकी, मंगलीराम शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, गोपाल सिसौदिया, धर्मेंद्र सिसौदिया आदि मौजूद रहे। संवाद