बदायूं

Budaun News: मैया का ये रूप सुहाना लगता है…

Connect News 24

This form of mother looks beautiful...

बिल्सी के दिधौनी में भक्तों द्वारा सजाया गया मां का दरबार। संवाद

बिल्सी। गांव दिधौनी स्थित ग्राम्य देवता मंदिर पर सोमवार रात मां भगवती का जागरण किया गया। भक्त मां की भेंटों पर भोर तक झूमते रहे। समापन मां भगवती की आरती और प्रसाद वितरण से किया गया।

चंडीगढ़ से आए केके आशू, चंदौसी से आईं रोजी प्रभा ने सुंदर भेंटों से मातारानी का गुणगान किया। माता रानी का सुंदर दरबार सजाया गया। हवन-पूजन के बाद जागरण का शुभारंभ हुआ। गांव के लोगों ने मां की ज्योति प्रज्वलित की। कलाकारों ने जब मां का गुणगान शुरू किया तो भक्त झूम उठे। यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा। बीच-बीच में कलाकारों ने आकर्षक झांकियां भी पेश कीं। इस मौके पर प्रधान रामगोपाल शाक्य, सुभाष, भूरे मौर्य, सौरभ सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button