शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नहाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:39 AM IST

Teenager dies due to electric shock while bathing

खुटार के आशु दी​क्षित का फाइल फोटो। संवाद

खुटार । घर में नहाते समय करंट लगने से मंगलवार को किशोर की मौत हो गई। मोहल्ला पूर्वी गढ़ी मोहल्ले में हादसा मोटर में करंट उतरने से हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी अखिलेश दीक्षित के 17 वर्षीय पुत्र आशु दीक्षित मंगलवार को छुट्टी ही वजह से अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था। दोपहर दो बजे वह घर लौटा। खाना खाने से पहले वह नहाने लगा। मोटर चालू करते ही जैसे ही उसने पानी को छुआ, वैसे ही आशु झटके से दूर जा गिरा। परिजनों ने तुरंत मोटर का स्विच ऑफ किया।

आशु को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी पर डॉक्टर ने आशु को मृत घोषित कर दिया। परिजन आशु के जीवित होने की आस में खुटार के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने आशु को घर के बाहर रेत में दबा दिया। काफी देर तक शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उसे रेत से निकाल लिया। आशु की मौत से पिता अखिलेश दीक्षित, मां, भाई चंचल, संगम का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button