Shahjahanpur News: लखीमपुर और शाहजहांपुर के टॉपर बच्चों को विद्यादान पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:18 AM IST

विद्यादान पुरस्कार से सम्मानित बच्चे और उनके अभिभावक राजा विजयशाह जूदेव के साथ। संवाद
खुटार। खुटार के राजभवन में राजा विजय शाह जूदेव ने मंगलवार को गोला और पुवायां तहसील के नौ मेधावी छात्र-छात्राओं को रानी चंदेली देवी स्मृति विद्यादान पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि इससे बच्चों को आगेे की कक्षाओं में और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। राजा विजय शाह जू देव ने कहा कि कई वर्षों से बच्चों को विद्यादान पुरस्कार दिया जाता है। मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने का काम जारी रहेगा। उन्होंने लखीमपुर में इंटरमीडियट की टॉपर शांभवी वर्मा, जिले में तीसरे स्थान पर रहे सक्षम कुशवाहा, हाईस्कूल में लखीमपुर की टॉपर अपूर्वा शर्मा, दूसरे स्थान पर रहे वेदांत शर्मा को दो- दो हजार रुपये का चेक और सम्मान पत्र प्रदान किए।
शाहजहांपुर में इंटरमीडिएट में जिले में दूसरे स्थान पर रहे शुभम पांडे, सातवें स्थान पर रहीं वंशिका, हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान पर रहीं वंशिका गंगवार, दूसरे स्थान पर रहे राहुल कुशवाहा और गांव लालपुर की अनुप्रिया को दो-दो हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

