Budaun News: उझानी में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, पहले दिन हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

उझानी में अग्रसेन जयंती शुरू होने पर दीप प्रज्वलित करते समय अतिथि गण। संवाद
उझानी (बदायूं)। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार शाम से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन बाॅल इन टब और बाॅल इन थ्रो रेस के अलावा भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने जलवा बिखेरा।
मुख्य अतिथि कासगंज महिला समिति की पदाधिकारी अर्चना गर्ग, रुचि अग्रवाल और ममता अग्रवाल ने शाम करीब सात बजे महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सजातीय बच्चों ने बाॅल इन टब और बाॅल इन थ्रो में हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस में जूनियर वर्ग में सोना अग्रवाल, रिषिक गोयल, अनिका मित्तल और ईशा अग्रवाल, सीनियर वर्ग में प्रियंजल गर्ग, शताक्षी अग्रवाल के प्रदर्शन ने मन मोह लिया।
कुकिंग विदाउट फायर में रितु अग्रवाल और ऋतु गोयल समेत पांच प्रतिभागियों ने बिना आग के खाना पकाकर दिखाया। फूल पत्तियों से वंदनवार बनाने में बच्चे जुटे। लेमन रेस में रिद्धिम अग्रवाल, राधिका गोयल, अग्रिम गोयल, अनन्या अग्रवाल, ईशा, रिद्धिमा, सोना गोयल, अथर्व तुलस्यान और अनमोल गोयल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सुनीति अग्रवाल, ऊषा गोयल, नीतू अग्रवाल, सुमन गोयल, कविता मित्तल, प्रियंका मित्तल, गुंजन गोयल, वर्षा गर्ग, अवनीश चंद्र गोयल, प्रवीण कुमार मित्तल, प्रदीप गोयल, अमोल गोयल, रमेश बंसल, सत्येंद्र गोयल, मुनीश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।

उझानी में अग्रसेन जयंती शुरू होने पर दीप प्रज्वलित करते समय अतिथि गण। संवाद


