मनोरंजन

शादी के 5 साल बाद सामने आई दीपिका-रणवीर की शादी की ड्रीमी वीडियो, देखकर खुशी से एक्साइटेड हुए फ

Connect News 24

Deepika-Ranveer Wedding Video: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) का पहला एपिसोड आ गया है. शो के पहले गेस्ट दीपिका-पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं. रणवीर और दीपिका की शादी को पांच साल हो गए हैं. ये कपल इटली में शादी के बंधन में बंधा था. शादी के बाद से ही फैंस इनकी वेडिंग वीडियो का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है. पहली बार कॉफी विद करण में दीपिका-रणवीर की शादी की वीडियो दिखाई है. जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए गए हैं. वीडियो में रणवीर-दीपिका की शादी के खास पल दिखाए हैं जिसमें दोनों फैमिली के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

दीपिका और रणवीर की शादी की वीडियो की शुरुआत उनकी सगाई की पार्टी से होती है. जिसमें वह दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं. उसके बाद दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण कहते हैं कि रणवीर उनकी बोरिंग फैमिली में एक्साइटमेंट लेकर आए हैं.

मेहंदी में रणवीर ने किया था डांस
वीडिया में दीपिका और रणवीर के सारे फंक्शन को दिखाया गया है. मेहंदी के फंक्शन में रणवीर दीपिका का ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खुलकर डांस कर रहे हैं. रणवीर और दीपिका की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी की सारी रस्मों की थोड़ी-थोड़ी क्लिप वीडियो में दिखाई गई है.

शादी से पहले दीपिका से मिलना चाहते थे रणवीर
आनंद कारज सेरेमनी से पहले रणवीर दीपिका से मिलना चाहते थे. ताकि उन्हें बता सकें कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं.

बता दें दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी के बाद बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिया था. जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. रणवीर-दीपिका की शादी की तस्वीरें तभी सामने आ गई थीं लेकिन फैंस को हमेशा से पूरी वीडियो का इंतजार था. जो अब खत्म हो गया है.

ये भी पढ़ें: Bhagavanth Kesari BO Collection Day 7: घटती जा रही ‘भगवंत केसरी’ की कमाई, रिलीज के 7वें दिन नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button