शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिव्यांगों को नहीं मिल रही पेंशन, उपकरण के लिए भी भटक रहे

Connect News 24

शाहजहांपुर। ओम विकलांग कल्याण सेवा समिति की बृहस्पतिवार को खिरनीबाग में एक बैठक हुई। अध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की उदासीनता के चलते दिव्यांगों को भटकना पड़ रहा है। दिव्यांगों की पेंशन बंद है, उपकरण नहीं मिल पा रहे हैं, राशनकार्ड नहीं बन पा रहा। अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी होती है। विभाग के कर्मचारी दिव्यांगों से ठीक से बात तक नहीं करते हैं। पिछली बार प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने घोषणा की थी कि पेंशन बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि अगर दिव्यांगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान राम सिंह, अजेता देवी, बालकृष्ण पांडेय, रामभरोसे, रामकुमार, अशोक कुमार पांडेय, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button