बरेली
VIDEO : रामलीला में वध से पहले रावण ने लोगों को किया मतदान को लेकर जागरूक
बरेली के मढ़ीनाथ नेकपुर रामलीला मैदान में बुधवार को रावण के पुतला का दहन किया गया। इससे पहले मंचन के दौरान रावण बने कलाकार ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपील की कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। आधार कार्ड से अपनी वोटर आईडी को लिंक कराएं। मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले इसे जरूर देखें। रामलीला मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल रहीं।



