बरेली

Bareilly: रामलीला में वध से पहले रावण ने दिया ये संदेश, हर जिम्मेदार नागरिक के लिए है जरूरी

Connect News 24

Ravana gave the message of voting while ramlila in bareilly

मढ़ीनाथ में रामलीला मंचन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मढ़ीनाथ नेकपुर रामलीला मैदान में बुधवार को रावण के पुतला का दहन किया गया। इससे पहले मंचन के दौरान रावण बने कलाकार ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। अपील की कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। आधार कार्ड से अपनी वोटर आईडी को लिंक कराएं। मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले इसे जरूर देखें। चुनाव में हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। रामलीला मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल रहीं। 

विद्यार्थियों ने किया राम-रावण युद्ध लीला का मंचन

मानस स्थली सह शिक्षा युक्त आवासीय विद्यालय में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता और प्रबंधक प्रेमशंकर अग्रवाल का प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धर्मयुद्ध, राम-रावणयुद्ध का मंचन किया। सभी ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले का दहन करने के बाद अतिशबाजी की गई। फूड स्टॉल पर लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button