Budaun News: श्रीराम के धनुष से निकला बाण तो धू-धूकर जल उठा रावण का पुतला

अलापुर के जगत में किया गया रावण के पुतले का दहन। संवाद
अलापुर। जगत में चल रही रामलीला में बुधवार को भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध हुआ। वानरों और राक्षसों के बीच हुए रोमांचकारी युद्ध का दर्शकों ने आनंद लिया। इसी दौरान श्रीराम के धनुष से निकले बाण से रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा।
इससे पहले हनुमान जी ने रावण की लंका को जलाकर राख का ढेर बना दिया। भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। परंपरा के अनुसार भीड़ रावण की अस्थियां लेने के लिए टूट पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से एसएचओ धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, केशव कुमार शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, देवनारायण शर्मा, अनिल भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह यादव, अरविंद राठौर, उमेश कुमार सक्सेना, नौवत राम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद


