बदायूं

Budaun News: बिजली लाइन की चिंगारी से घर में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जला

Connect News 24

House caught fire due to spark from power line, goods worth Rs 1.5 lakh burnt

उझानी में आग लगने के बाद जानकारी देते गृहस्वामी सोहनपाल। संवाद

उझानी (बदायूं)। गद्दीटोला मोहल्ले में मंगलवार देर रात सोहनपाल मौर्य के घर में बिजली के तारों में चिंगारी से आग लग गई। परिवार के लोग उस वक्त मेला देखने गए थे। लौटे तो घर से आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान राख हो गया।

हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। गद्दीटोला मोहल्ला निवासी सोहनपाल मौर्य ड्राइवर हैं। उनकी पत्नी और बच्चे मंगलवार शाम रामलीला मेला देखने गए थे। पड़ोस के लोगों ने उनके घर से धुआं उठते देखा तो सोहनपाल को फोन किया। सोहनपाल ने बेटे और पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग लौटे, तो पूरा घर आग की लपटों से घिरा था। आसपास के लोग भी घरों से निकल आए।

मोहल्ले के लोगों ने पोल के पास से सोहनपाल के घर की लाइन काटकर आग बुझाई। गृहस्वामी ने बताया कि आग में 37 हजार रुपये नकद, टीवी, फ्रिज, पंखा, लिहाफ-गद्दे और रोजमर्रा के इस्तेमाल के कपड़ों के अलावा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सोहनपाल ने बेटी पायल की शादी के लिए जो सामान खरीदा था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। उसने तहसील कर्मियों को भी आग की घटना से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button