Budaun News: तीन घंटे ठप रही जिला अस्पताल की बिजली, बेहाल रहे मरीज
बदायूं। तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को जब जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की खासी भीड़ रही। सुबह आठ बजे से पर्चा बनवाने के लिए मरीज लाइन में लग गए। इधर, बिजली लाइन में फॉल्ट आने से अस्पताल की बिजली तीन घंटे ठप रही। इससे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रोगियों को भटकना पड़ा।
अष्टमी, नवमी और दशहरा अवकाश के बाद बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। मरीज सुबह आठ बजे से पहले ही अस्पताल में आने लगे। बुधवार को ओपीडी में 1411 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें अधिकांश बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। सामान्य दिनों में सात से आठ सौ मरीज ही ओपीडी में आते हैं। बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ देखकर अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए।
ओपीडी शुरू हो पाती, उससे पहले ही अस्पताल की बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे बिजली गुल हो गई। ओपीडी के बाद जिन मरीजों को डॉक्टरों ने एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा था, वे भटकते रहे। इसके बावजूद जेनरेटर नहीं चलाया गया। करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई तब मरीजों को राहत मिली। अस्पताल में तीन जनरेटर हैं, लेकिन उन्हें आपात स्थिति में भी नहीं चलाया जाता है।
खून की जांच भी नहीं हो सकी
खून की जांच कराने आए मरीजों को भी बिजली न होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। बिजली ठप होने पर कर्मचारी खिड़की बंद कर लापता हो गए। मरीजों को बाद में पता लगा कि जिला अस्पताल की बिजली खराब हो गई है। ऐसे में जांच कराने आए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लाइट आने पर कर्मचारी आए तो सैंपल लेने की शुरुआत की गई।
मरीज बोले- ज्यादातर ने बाहर रुपये देकर कराए अल्ट्रासाउंड
फोटो
-बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वजीरगंज से जिला अस्पताल आए थे। पहले पर्चे के लिए लाइन में लगाना पड़ा। अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचे तो बताया गया कि बिजली आने पर अल्ट्रासाउंड होगा। दो घंटे इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आी तो प्राइवेट डॉक्टर के जाकर पांच सौ रुपये में अल्ट्रासाउंड कराया। – सुधीर मिश्रा, वजीरगंज
फोटो 17
– जिला अस्पताल में परिवार का मरीज भर्ती था। उसकी खून की जांच होनी थी। दस बजे जब कर्मचारी पहुंचे तो बिजली नहीं थी। लाइन में लगकर दो घंटे के बाद खून का सैंपल लिया जा सका। बिजली न आने से जांच की खिड़की पर भीड़ लगी रही। – अमित कुमार, नौशेरा
वर्जन
– लाइन में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। 11 बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट दूर कर सप्लाई शुरू करा दी। कुछ देर बिजली न रहने से मरीजों को दिक्कत हुई। बिजली आने पर जांच से लेकर एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड कराए गए। किसी मरीज को कोई शिकायत नहीं रही। – डॉ. कप्तान सिंह सीएमएस जिला अस्पताल

अमित।

अमित।

अमित।

अमित।

अमित।


