बदायूं

Budaun News: नगर पंचायत ने जारी किया जीवित महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र

Connect News 24

बदायूं। इस्लामनगर निवासी मेराज बुधवार को डीएम से मिलने पहुंची। उन्होंने कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि नगर पंचायत की ओर से उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

उन्होंने संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस्लामनगर के मोहल्ला मुगल निवासी गुच्छन की पत्नी मेराज ने डीएम से की शिकायत में कहा है कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनके मकान पर कुछ लोगों नजर है। इन लोगों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों से मिलकर उनका मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करा लिया है। मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर उनके मकान को हड़पने की कोशिश की जा रही है। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जीवित महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी होने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button