Budaun News: राम के इशारे पर लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक

बिल्सी में लीला का मंचन करते वृदावन से कलाकार। संवाद
बिल्सी। रामलीला में मंगलवार रात शूर्पणखा नासिका भंग व खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा घूमते हुए पंचवटी पहुंच जाती है। वह राम-लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम उसके छल-कपट को पहचान कर अनुज लक्ष्मण के पास भेज देते हैं।
लक्ष्मण के विवाह से इन्कार करने पर वह क्रोधित होकर राक्षसी रूप में प्रकट हो जाती है। श्रीराम का संकेत पाते ही लक्ष्मण उसकी नाक-काट देते हैं। इसके बाद वह खर-दूषण के पास जाती है। खर-दूषण राम-लक्ष्मण से युद्ध करने आते हैं और दोनों मारे जाते हैं, तब शूर्पणखा रोते हुए अपने भाई रावण के पास पहुंचकर पूरा वृतांत सुनाती है। रावण इसका बदला सीता का हरण करके लेने की बात कहता है। वह मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर भेजने की योजना बनाता है। कलाकारों का अभिनय देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। संवाद