शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिजली समस्या पर प्रभारी मंत्री नाराज

Connect News 24

Minister in charge angry over power problem

विकास भवन में अ​धिकारियों की बैठक लेते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत : सूचना विभाग

– जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम के अधिकारियों की मंत्री से की शिकायत

– गन्ने का बकाया भुगतान समय से नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

– डेंगू रोकने के लिए कैंप लगाने के लिए भी कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बिजली निगम की शिकायत आने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। डेंगू को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर कार्रवाई के लिए कहा।

प्रभारी मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि डेंगू को लेकर पुवायां तहसील में सर्वाधिक गंभीर स्थिति है। मंत्री ने सीएमओ डॉ. आरके गौतम को रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कैंप लगाने के निर्देश दिए।

कर तथा करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा में परिवहन विभाग द्वारा कम राजस्व के संग्रह पर नाराजगी व्यक्त की। पीडब्ल्यूडी मंत्री के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा ने बिजली निगम के अधिकारियों के समस्याओं के प्रति संवेदनहीन होने की शिकायत की।

तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने गांवों में खराब ट्रांसफार्मर न बदलने की भी शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता से नाराजगी जताई। कानून व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री ने संतोष जताया। उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में पुलिस के ठोस प्रयास पर एसपी अशोक कुमार मीना की सराहना की। बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button