बरेली

Bareilly News: अवैध अस्पतालों की जांच करने पहुंची टीम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 27 Oct 2023 01:42 AM IST

फरीदपुर। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम के नेतृत्व में एक टीम बृहस्पतिवार को अवैध अस्पतालों की जांच करने पहुंची। इस दौरान कई अस्पतालों की जांच की गई। जहां पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं मिले उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। तय समय में कागजात न उपलब्ध कराने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टीम सबसे पहले बीसलपुर रोड स्थित एक क्लीनिक पर पहुंची। यहां दो मरीज भर्ती थे। यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। यहां से टीम आला हजरत अस्पताल पहुंची। वहां पर लगभग 30 मरीज भर्ती थे। टीम ने डॉ. परवेज से डेंगू के भर्ती मरीजों की रिपोर्टिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहीं भी जानकारी उपलब्ध कराने की बात से इन्कार किया। इस पर उनकी फटकार लगाई गई।

अलशिफा हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल, मोहल्ला परा के एस हॉस्पिटल में भी बुखार के कई मरीज भर्ती मिले। इन लोगों ने भी डेंगू मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करोन की बात से इन्कार किया। करीब दर्जनभर अस्पताल के संचालक पंजीकरण नहीं दिखा पाए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि सभी को दो दिन का समय दिया है। रजिस्ट्रेशन न दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button