रामपुर

Rampur News: एक और गांव में धान बेचने के लिए फर्जी पंजीकरण कराने का आरोप

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद के चमरोल के बाद अब ललवारा गांव में भी एमएसपी पर धान बेचने के लिए फर्जी पंजीकरण किए जा रहे हैं। भाकियू की पंचायत में ललवारा गांव का मुद्दा उठा। इस मामले को लेकर प्रदेश महासचिव ने एडीएम से भी मुलाकात की। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के आवास पर बृहस्पतिवार को पंंचायत चल रही थी। इस बीच ललवारा गांव के कई किसान भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके गांव का क्षेत्रफल रेतीला और गांगन नदी से घिरा है। रकबे में खाने लायक भी धान नहीं होता है लेकिन, बिचौलियों ने फर्जी तरीके से किसानों की जमीन दर्शाकर 174 फर्जी पंजीकरण करा लिए। इतना ही नहीं राजस्व विभाग ने भी फर्जी पंजीकरण में दर्शाई गई जमीन के आधार पर बेचे जाने वाले धान की मात्रा का सत्यापन कर दिया।

जानकारी के बाद प्रदेश महासचिव ने फोन पर एसडीएम से बात की। जांच कराकर फर्जी पंजीकरण निरस्त और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपील की। प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसी भी हालत में धान खरीद में फर्जीवाड़ा नहीं होने दिया जाएगा। सिर्फ वास्तविक किसान का ही धान तुलवाया जाएगा। इसके बाद प्रदेश महासचिव अपर जिलाधिकारी से मिले और पंजीकरण में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऐसा न करने पर शाहबाद एसडीएम कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत में सुभाष चंद्र शर्मा, राहत खां, नल सिंह यादव, रामऔतार, हसरत अली, दानिश खां, तसव्वर, जुवेद आलम, छिद्दा नेता, नन्हें खां, ठा. अनिल सिंह, ठा. ब्रह्मपाल सिंह मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button