बरेली

Bareilly News: जिला मुख्यालय पर हुआ अमृत कलशों का संग्रह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 27 Oct 2023 01:42 AM IST

बरेली। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत संजय कम्युनिटी हॉल में अमृत कलशों का संग्रह किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अमृत कलश यात्रा नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम से बैंड-बाजे के साथ पहुंची। राष्ट्रीय अमृत कलश यात्रा में बरेली पांच युवा शामिल होंगे।

लोकगीत गाते हुए ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक और ग्रामीण जिला मुख्यालय आए। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि 27 से 31 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय अमृत कलश यात्रा, फिर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए बरेली के युवा अनमता जावेद, अनुपम गंगवार, शारिक शबाब जैदी, आसिम अली का चयन किया गया है। प्रतिभागी कलश लेकर लखनऊ जाएंगे। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रदेश टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी फैसल खान करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button