पीलीभीत

पूरनपुर : दशरथ मरण, भरत मिलाप का मंचन

Connect News 24

पूरनपुर। रामलीला मेले में शुक्रवार को दशरथ मरण, भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों की तीन दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हुई। शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें बचपन स्कूल के अहान ने पहला, किडजी स्कूल के मौलिक खंडेलवाल ने दूसरा और पंचमदास इंटर कॉलेज की क्यारा वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।

रामलीला के दौरान दिखाया गया कि श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी के वन जाने की जानकारी पर राजा दशरथ विलाप कर अपने प्राण त्याग देते हैं। इसकी जानकारी पर पहुंचे गुरु वशिष्ठ ननिहाल गए भरत, शत्रुघ्न को बुलाने को कहते हैं। भरत, शत्रुघ्न के लौटने पर अपनी मां कैकेई से पूरी जानकारी लेते हैं। उनकी ओर से मांगे गए वरदानों पर नाराजगी व्यक्त कर भरत राजा बनने को इनकार कर देते हैं।

दोनों भाई राम से मिलने के लिए वन को रवाना होते हैं। भरत भाई राम से घर लौट चलने को कहते हैं, लेकिन राम इससे मना कर देते हैं। तब भरत राम की खंडाऊ लेकर वापस अयोध्या आ जाते हैं।

नाटक मंचन के अलावा रामलीला मेले में शुक्रवार से बच्चों की तीन दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी और प्रतियोगिता आयोजन के संयोजक अमन नागी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button