शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आर्य समाज के उप प्रधान से मारपीट में 16 पर एफआईआर

Connect News 24

जलालाबाद। आर्य समाज भवन में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान संस्था के उप प्रधान विनोद गुप्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में बलवा, मारपीट और निर्माण सामग्री लूटने सहित विभिन्न धाराओं में कोटेदार समेत 15 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उप प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया था कि संस्था के पुराने भवन को तोड़कर नए का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस सिलसिले में 14 अक्तूबर को संस्था से जुड़े भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता और नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के बुलाने पर वह आर्य समाज मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां लाठी-डंडों व सरिया आदि से लैस मोहल्ले के कई लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। बताया कि आर्य समाज भवन की जमीन बरेली हाईवे पर स्थित होने के कारण बेशकीमती है। आरोपी कुछ जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में थे। उनके विरोध के कारण वे लोग रंजिश मानने लगे। हमले के बाद आरोपियों ने वहां पड़ी करीब 25 हजार रुपये की निर्माण सामग्री भी लूट ली। इस मामले में पुलिस ने मोहल्ले के निवासी कोटेदार रामआसरे गुप्ता के अलावा बालमुकुंद, बांकेलाल, मयंक मोहन, अनुज, राहुल, पीलू, गोलू, शिवम, पूरनलाल, राजेश, मन्नी, राहुल व परमेश्वर दयाल तथा थाना अल्हागंज के कुदौली गांव निवासी शिवम गुप्ता व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button