Budaun News: निर्माणाधीन मकान से 50 हजार रुपये चोरी
उझानी। मोहल्ला गद्दीटोला मोहल्ला निवासी रामसिंह के बाइपास पर निर्माणाधीन मकान में सोते समय 50 हजार रुपये चोरी हो गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। रामसिंह ने बताया कि वह बाइपास पर मकान बनवा रहे हैं। निर्माण सामग्री पड़ी होने से रात को वहीं सो जाते हैं। शुक्रवार रात उन्होंने निर्माण सामग्री खरीदने के लिए 50 हजार रुपये आटे के कनस्तर में रख दिए थे, जो चोरी हो गए।
ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी राजेश्वर सिंह के निजी नलकूप के पास लगे ट्रांसफार्मर से शुक्रवार रात चोरों ने तेल चोरी कर लिया। चोर बिजली लाइन के तार भी काट ले गए। राजेश्वर ने बिजली उपकेंद्र पर अवर अभियंता को ट्रांसफार्मर से तेल और पोल से तार चोरी होने की घटना से अवगत कराया है। संवाद


